Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

    November 20, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    • छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
    • नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
    • पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
    • बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
    • नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत की संपूर्ण कथा पढ़ें, गणेश जी का मिलेगा आशीर्वाद
    धर्म आध्यात्म

    विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत की संपूर्ण कथा पढ़ें, गणेश जी का मिलेगा आशीर्वाद

    Khabar WorldBy Khabar WorldApril 5, 2026No Comments35 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वैशाख की विकट संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को है। इसे साल की बड़ी चतुर्थी कहा जाता है। विकट संकष्टी चतुर्थी में व्रत कथा जरुर पढ़ना चाहिए तभी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
    वैशाख विकट संकष्टी चतुर्थी की कथा
    श्री कृष्ण ने कहा – ‘हे राजा युधिष्ठिर! जिसने इस कल्याण प्रदायिनी वैशाख की विकट चतुर्थी का व्रत किया है तथा उसे जो भी फल प्राप्त हुआ, मैं उसका वर्णन कर रहा हूँ।
    प्राचीन काल में रन्तिदेव नाम के एक अत्यन्त कीर्तिमान एवं पराक्रमी राजा थे। जिस प्रकार अग्नि तृण समूहों को भस्म कर देती है उसी प्रकार वे अपने शत्रुओं को नष्ट कर देते थे। रन्तिदेव की मित्रता यम, कुबेर, इन्द्र आदि देवताओं से थी। उन्हीं के राज्य में धर्मकेतु नाम के एक उत्तम ब्राह्मण निवास करते थे।
    उनकी दो धर्मपत्नियाँ थीं जिनका नाम सुशीला एवं चञ्चला था। सुशीला नित्य नाना प्रकार के व्रत-उपवास आदि कर्म किया करती थी जिसके फलस्वरूप उसका शरीर दुर्बल हो गया था। उधर चञ्चला कभी किसी प्रकार का व्रत नहीं करती थी तथा भरपेट भोजन ग्रहण करती थी।
    कालान्तर में सुशीला के गर्भ से सुन्दर लक्षणों से युक्त एक कन्या ने जन्म लिया तथा चञ्चला के गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न हुआ। पुत्र रत्न की प्राप्ति के उपरान्त चञ्चला सुशीला को विभिन्न प्रकार से ताने देने लगी तथा उसे चिढ़ाते हुये बोली – ‘अरी सुशीला! तूने इतने सारे व्रत-उपवास आदि करके अपनी देह को निर्बल कर लिया किन्तु तुझे तो एक कृशकाय कन्या प्राप्त हुयी है।
    एक ओर मुझे देख, मैंने कभी व्रत-उपवास नहीं किये तथा भरपेट भोजन करके हृष्ट-पुष्ट बनी रही जिसके कारण मैंने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया है।’ अपनी सौतन के मुख से निकले इन कटु वचनों को सुनकर सुशीला आहत हो गयी। वह पूर्ण विधि-विधान से भगवान गणेश जी की आराधना करने लगी। सुशीला द्वारा भक्तिपूर्वक संकटनाशक गणेश चतुर्थी का व्रत करने के फलस्वरूप भगवान गणेश उसके समक्ष प्रकट हो गये।
    भगवान श्री गणेश ने कहा – ‘हे पुत्री! तूने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति से मेरी आराधना की है, जिसके फलस्वरूप में तुझसे अति प्रसन्न हूँ। मुझे तेरी मनोकामना ज्ञात है। अतः तेरे गर्भ से एक शास्त्रवेत्ता पुत्र उत्पन्न होगा।’ इस प्रकार वरदान देकर भगवान गणेश जी वहाँ से अन्तर्धान हो गये।
    गणेश जी की कृपा के फलस्वरूप सुशीला की कन्या के मुख से मोती, मूँगा आदि बहुमूल्य रत्न झड़ने लगे। कुछ समय के उपरान्त सुशीला को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति भी हुयी। पुत्र जन्म के कुछ समय पश्चात् ही धर्मकेतु का स्वर्गवास हो गया। धर्मकेतु की मृत्यु के उपरान्त चञ्चला उसकी समस्त धन-सम्पत्ति लेकर अन्यत्र निवास करने लगी।
    परन्तु कन्या के मुख से मूँगा, मोती आदि बहुमूल्य रत्न उत्पन्न होने के कारण सुशीला ने अल्पकाल में ही अत्यधिक धन सञ्चित कर लिया। सुशीला के धनवान होने के कारण उसकी सौत चञ्चला उससे ईर्ष्या करने लगी।
    एक दिन सुशीला की कन्या कुयें पर जल भर रही थी उसी समय चञ्चला ने उस कन्या को कुयें में धकेल दिया। किन्तु गणेश जी ने उस कन्या की रक्षा की और वह सुरक्षित अपनी माता के समीप आ गयी। उस कन्या को जीवित देखकर चञ्चला का हृदय परिवर्तन हो गया तथा वह विचार करने लगी कि, ‘जिस जीव की रक्षा स्वयं ईश्वर करता है, उसे भला कौन मार सकता है?’
    सुशीला भी अपनी पुत्री को सकुशल देखकर अत्यन्त प्रसन्न हुयी तथा उसको हृदय से लगाते हुये बोली – ‘श्रीगणेश जी की कृपा से तुझे पुनः जीवन प्राप्त हुआ है। मेरे गजानन ही अनाथों के नाथ हैं। वे अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं।’
    भगवान गणपति की महिमा से प्रभावित होकर चञ्चला को प्रायश्चित्त हुआ तथा वह सुशीला के समक्ष आकर उसके चरणों में नतमस्तक होकर बोली – ‘हे सुशीले! मेरी बहन! मैं अत्यन्त पापिनी एवं दुष्टा हूँ। आप मेरे द्वारा किये अपराधों को क्षमा करें। जिसकी रक्षा स्वयं ईश्वर करें उसका मनुष्य कैसे अहित कर सकता है? जो लोग धर्मात्माओं एवं सदाचारियों में दोष दर्शन करते हैं, वे अपने कर्मफल के प्रभाव से नष्ट हो जाते हैं।’
    उसके बाद चञ्चला ने भी भगवान गणेश के पुण्यदायी व्रत का पालन किया। भगवान गणेश की कृपा से उन दोनों में परस्पर स्नेह एवं सौहार्द में निरन्तर वृद्धि होने लगी। श्री गणपति जी की कृपा से शत्रु भी मित्र बन जाते हैं। सुशीला द्वारा किये गये व्रत के प्रभाव से उसकी सौतन चञ्चला का हृदय परिवर्तन हो गया।”
    भगवान गणेश आगे कहते हैं – “हे माता! मैंने आपको पूर्वकाल का सम्पूर्ण वृत्तान्त सुना दिया है। संसार में इससे उत्तम समस्त विघ्नों को नष्ट करने वाला कोई अन्य व्रत नहीं है।”
    ॥इति श्री विकट संकष्टी चतुर्थी कथा सम्पूर्णः॥
    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

    November 20, 2026

    20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान

    November 19, 2026

    छठ पूजा के समय करें छठी मैय्या की आरती, पूरी होंगी मनोकामनाएं!

    November 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को लेकर…

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई

    November 20, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

    November 20, 2026

    नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

    November 20, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.