खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के एनआईटी चौपाटी विवाद को लेकर सियासी घमासान जारी है।कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री अरूण साव और विधायक राजेश मूणत का पोस्टर हाथों में थामकर हवन-पूजन किया। कांग्रेस का कहना है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
कभी वैध तो कभी अवैध बताया, इसलिए सद्बुद्धि यज्ञ : पूर्व MLA विकास
कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि हम भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं। क्योंकि जिस चौपाटी से गरीब और छोटे व्यापारियों की रोज़ी-रोटी जुड़ी हुई है, उसे उजाड़कर कभी वैध तो कभी अवैध बताया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी से एनआईटी के चौपाटी में लगने वाली राशि की वापसी की मांग भी की है। विकास उपाध्याय ने कहा कि लगभग साढ़े 6 करोड़ की राशि लगाई गई है जो वापस होनी चाहिए.
विकास उपाध्याय ने भाजपा नेता राजेश मूणत के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले चौपाटी को लेकर इसे वैध बताया गया, बाद में अचानक अवैध कहकर कार्रवाई की बात होने लगी। पहले कहा गया कि सब नियम के तहत है, फिर अचानक इसे अवैध बता दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि चौपाटी से जुड़े दुकानदारों और ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


