खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस आरक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर आज राजधानी में हलचल का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी अपनी शिकायतों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सितंबर 2023 में 5967 आरक्षक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद से ही भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में पुलिस भर्ती से जुड़ी शिकायतों और आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुई हैं, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया है।
गृह मंत्री विजय शर्मा आज सुबह 10 बजे से पुलिस अभ्यर्थियों से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री निवास पर सैकड़ों पुलिस अभ्यर्थी पहुंचे हैं। सभी शिकायतकर्ताओं को अपनी बात रखने और दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है गृह मंत्री अपने अधिकारियों को बुलाकर शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनने को बैठे हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


