खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत ड्रग्स तस्करी में लिप्त अपराधियों की बदलती कार्यप्रणाली पर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए थाना पंडरी क्षेत्र में एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 23.82 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 05 नग एटीएम कार्ड तथा नगद राशि ₹1,900/- जप्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹3,42,000/- है। आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 363/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आईजी अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में संचालित ऑपरेशन निश्चय के लगातार दबाव के कारण अब ड्रग्स तस्कर अपने पारंपरिक तरीकों को छोड़कर नए पैटर्न अपना रहे हैं। जांच में सामने आया है कि संगठित नेटवर्क अब शहरी इलाकों से दूरी बनाते हुए आउटर क्षेत्रों, फार्महाउस पार्टियों एवं निजी आयोजनों को लक्ष्य बना रहे हैं तथा कम मात्रा में हाई-वैल्यू ड्रग्स की आपूर्ति कर जोखिम कम करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बदले हुए अपराधी व्यवहार को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा इंटेलिजेंस-ड्रिवन, एंड-टू-एंड विवेचना और माइक्रो-लेवल सर्विलांस अपनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत विज्ञान केन्द्र रोड स्थित खान गैरेज के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर खपाने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक कर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कैलाश बिश्नोई निवासी जोधपुर (राजस्थान) बताया। तलाशी में उसके पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त ड्रग्स को राजस्थान से लाकर रायपुर में सप्लाई करना स्वीकार किया गया। आरोपी नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी में रायपुर आया था।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


