खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जंगल सफारी में एक 7 माह के जेब्रा के बच्चे की अचानक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सफारी प्रबंधन और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुँच गई और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। सफारी अधिकारियों ने बताया कि मृत शावक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
प्रारंभिक जांच में किसी भी बाहरी चोट या हिंसात्मक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या किसी अन्य वजह से।सफारी के प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि जंगल सफारी में जानवरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है, और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


