खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे श्रमेव जयते मोबाइल एप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र अथवा नजदीकी च्वाइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 31 दिसंबर इस योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Trending
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता- राज्यपाल डेका
- डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह की 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ: मुख्यमंत्री साय ने दीं शुभकामनाएं
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का आधार: सूरजपुर की कबीला देवांगन के जीवन में आई आर्थिक संबल की नई रोशनी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: IAS रमेश कुमार शर्मा बने आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार
- खाकी पर दाग, गांजा तस्करी में मददगार नगर सैनिक गिरफ्तार
- राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में मस्कत, लॉज मालिक और विवाहित महिला गिरफ्तार


