प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान अमृत स्नान का विशेष महत्व है, जहां लाखों श्रद्धालु संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाकर अपने पापों से मुक्ति प्राप्त करते हैं। माघ मेले का पांचवां स्नान माघ पूर्णिमा पर 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस दिन रविदास जयंती भी है।
पूर्णिमा पर माघ स्नान का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान व जप-तप करते हैं। माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज में पवित्र नदियों का जल अमृत के समान हो जाता है। यही वजह है कि धार्मिक दृष्टिकोण से माघ पूर्णिमा के दिन माघ मेले में इस स्नान का महत्व दोगुना बढ़ जाता है।
विष्णु जी करते हैं जल में निवास
पुराणों के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस पावन दिन गंगाजल का स्पर्श करने से भी स्वर्ग का सुख मिलता है। कहते हैं कि भगवान विष्णु माघ पूर्णिमा के व्रत, उपवास, दान और ध्यान से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितना माघ पूर्णिमा के स्नान से प्रसन्न होते है।
माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को सुबह 5।52 से होगी और इसका समापन 2 फरवरी 2026 को सुबह 3.38 पर होगा। इस दिन अमृत स्नान के लिए सबसे अच्छा ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। इसके अलावा चौघड़िया मुहूर्त भी देख सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:54 – सुबह 6.17
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:12 – दोपहर 12:57
शुभ मुहूर्त – सुबह 8.31 – दोपहर 12.35
माघ मेला 2026 की आगामी प्रमुख स्नान तिथि
बसंत पंचमी के बाद भी माघ मेले में श्रद्धालुओं के लिए एक आखिरी महत्वपूर्ण स्नान बाकी रहेगा।
महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान): 15 फरवरी 2026, रविवार
महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ ही माघ मेले का विधिवत समापन होगा। इस दिन भगवान शिव की आराधना और संगम स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


