नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बुधवार (21 जनवरी) को पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 48 रन से करारी शिकस्त दी। मेन इन ब्लू ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बोर्ड पर लगाए। यह कीवी टीम के खिलाफ टी20 में भारत का सबसे बड़ा टोटल रहा। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सके।
मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। वही गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने टीम के लिए कमाल किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम 250 रन से चूकी
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग के लिए टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए सिर्फ 8.4 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया था, जिसको देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा था कि मानिए 250 का आंकड़ा आसानी से छू लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड रन चेज में फ्लॉप
रन चेज के लिए मैदान पर उतरी कीवी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर ही डेवोन कॉन्वे (00) के रूप में गंवाया। बात सिर्फ पहला विकेट जल्दी गिरने तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम ने दूसरा विकेट अगले ही यानी दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रचिन रवींद्र के रूप में गंवाया। रचिन सिर्फ 01 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला। टीम ने तीसरा विकेट टिम रॉबिन्सन के रूप में खोया, जो 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम की आखिरी उम्मीद नजर आ रहे ग्लेन फिलिप्स 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलिन लौटे। फिलिप्स के बाद न्यूजीलैंड की हार लगभग तय हो गई थी। फिर आगे बढ़ते हुए टीम ने और विकेट गंवाए। अंतत: न्यूजीलैंड रन चेज के अंदर 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बोर्ड पर लगा सकी।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


