खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ग्राम हथिनीकला स्थित मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मां अष्टभुजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति तथा शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला का भव्य स्वागत किया। उन्हें श्रीफल,चुनरी एवं मां अष्टभुजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए धार्मिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से असीम रोमी अग्रवाल,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,थानू सिंह,सुरेश सिंह,विश्राम सिंह और बजरंग सिंह सहित ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


