नई दिल्ली। ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखते हुए थमने के मूड में कतई नहीं है। 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से, आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस बीच जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की ‘अवतार फायर एंड ऐश‘ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन ‘धुरंधर’ के आगे ये हॉलीवुड फिल्म भी फीकी साबित हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ की धमाकेदार परफॉर्मेंस जारी है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर’ ने 19वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और इस दौरान ना केवल ये बेशुमार दौलत कमा चुकी है बल्कि इसने बड़े- बड़े स्टार्स की फिल्मों को भी धूल चटा दी है। हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई है लेकिन ये अब भी 15 करोड़ से ऊपर ही कारोबार कर रही है। वहीं अब क्रिसमस की छुट्टियों में इसके कलेक्शन में और तेजी आने की उम्मीद है जिसके लग रहा है कि जल्द ही कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
इन सबके बीच ‘धुरंधर’ के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 207.25 करोड़ कमाए थे, जबकि दूसरे हफ्ते में इसक कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये रहा था। इसके बाद तीसरे शुक्रवार इसने 22.5 करोड़ कमाए और फिर तीसरे शनिवार इसने 34.25 करोड़ बटोरे। वहीं तीसरे रविवार इसका कलेक्शन 38.5 करोड़ रहा जबकि तीसरे सोमवार इसने 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 17.25 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 19 दिनों की कुल कमाई अब 589.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘धुरंधर’ 19वें दिन बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘धुरंधर’ की कमाई में बेशक तीसरे सोमवार को गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन तीसरे मंगलवार इसने एक बार फिर बढ़त बना ली और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि 17.25 करोड़ की कमाई के साथ ये बॉलीवुड की 19वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने पठान के 12.6 करोड़, पुष्पा 2 के 10.5 करोड़, बाहुबली 2 के 6.95 करोड़ और स्त्री 2 के 6.75 करोड़ सहित सभी हिंदी फिल्मों के 19वें दिन के कलेक्शन को मात दे दी है।
‘धुरंधर’ अब तोड़ने वाली है स्त्री 2 और छावा का रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ एक एक कर तमाम फिल्मों को लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे रही है। अब ये साल 2024 में आई स्त्री 2 के भारत में नेट कलेक्शन 597.99 करोड़ और छावा के 601.54 करोड़ पर नजरें गड़ाए बैठी है। ‘धुरंधर’ ने 19 दिनों में 589.50 करोड़ की कमाई कर ली है और इसे स्त्री 2 को मात देने के लिए 9 करोड़ के करीब और छावा को पछाड़ने के लिए 11करोड़ रुपयों की और जरूरत है। उम्मीद है कि तीसरे बुधवार को फिल्म इन आकड़ो से ज्यादा कमाई कर लेगी और भारत की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी।
‘धुरंधर’ के बारे में
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर। माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म निर्माताओं ने पुष्टि की है कि इसका सीक्वल अगले साल 19 मार्च को रिलीज होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी


