खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर। जिले का वनांचल क्षेत्र इन दिनों फिर बाघ के खौफ तले आ गया है। एक तरफ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई का दौर जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ इलाके में बाघ की धमक ने तेंदूपत्ता संग्राहकों और क्षेत्रवासियों को दहशत में डाल रखा है। वन महकमा जंगल में ट्रैप कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी में जुटा हुआ है।
दरअसल, 11 -12 मई की दरमियानी रात जिले के मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र अंतर्गत औंधी इलाके के ग्राम निडेली के करीब ही जंगल में हिंसक वन्य प्राणी द्वारा एक पालतू गाय का शिकार किया गया था। घटना स्थल पर मिले पगमार्क साफ नहीं थे। लिहाजा ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि शिकार किस जंगली जानवर ने किया है। वन महकमे ने घटना स्थल में ट्रैप कैमरे लगाए उसमे भी तस्वीर नहीं आ पाई। ऐसे में 14 मई को फिर से क्षेत्रीय वन अमले ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जंगल का मुआयना किया।
देर शाम तक चले सर्च अभियान में आखिरकार महाराष्ट्र सीमा के पास एक तालाब के इर्द-गिर्द जंगली जानवर के कई बड़े बड़े पगमार्क मिले, जो पगमार्क मिले वो बाघ के पगमार्क निकले जिससे प्राथमिक तौर पर ये स्पष्ट हो गया है कि गाय का शिकार बाघ ने किया है। जिले के डी एफ ओ दिनेश पटेल ने इसकी पुष्टि भी की है। बहरहाल उक्त तालाब के पास तीन अलग अलग जगहों में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वहीं गाय का शिकार जहां हुआ है वहां भी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि बाघ की तस्वीर और उसकी शारीरिक जानकारी हासिल हो सके।
आशंका जताई जा रही है कि बाघ औंधी क्षेत्र के महाराष्ट्र सीमावर्ती गांवों के इर्द-गिर्द ही विचरण कर रहा है। ऐसे में तेंदूपत्ता संग्राहकों की चिंता भी बढ़ गई है। चूंकि तेंदूपत्ता क्षेत्रवासियों की बड़ी आय का जरिया है। ऐसे में लोग बाघ की आमद के बावजूद खौफ के साये में तेंदूपत्ता तोड़ाई कर रहे हैं। इधर जिले के डी एफ ओ ने लोगो को सतर्कता बरतने की अपील की है तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
DFO ने कहा है कि गाय के शिकार मामले में गाय मालिक को प्रावधान मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। बीते कुछ साल के दौरान इलाके के जंगल मे वन्य प्राणियों की चलकदमी बढ़ी है। बाघ और तेंदुए की लगातार आमद हुई है। पूर्व में ट्रैप कैमरे में बाघ और तेंदुए की तश्वीर भी कैद हुई है। ऐसे में लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। वहीं वन अमला भी क्षेत्र मे मुस्तैद है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


