खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य लगातार प्रगति पर है। कोंडागांव जिले के फरसगांव में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शी भुगतान प्रणाली के माध्यम से अब हितग्राहियों अनुदान राशि का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा रहा है। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी प्रणाली के माध्यम से हस्तांतरित की गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बीएलसी (प्रथम चरण) तथा PMAy 2.0 के तहत निर्माणाधीन सभी आवासों में नियमानुसार निर्माण प्रगति होने पर, जैसे-जैसे नींव, लिंटल, छत एवं पूर्णता स्तर पर कार्य पूर्ण होगा, उसी अनुरूप शत-प्रतिशत अनुदान राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
कुछ हितग्राहियों के आधार सीडिंग और बैंक खाता लिंकिंग से संबंधित तकनीकी समस्याएँ सामने आई हैं, जिनके समाधान हेतु नगर निकाय द्वारा संबंधित विभागों एवं बैंकों के समन्वय से निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र हितग्राही को अनुदान प्राप्त करने में कोई बाधा न आए।
नगर पंचायत फरसगांव द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि हितग्राही अनुदान राशि की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है तथा सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से योजना का लाभ प्रदान करना निकाय की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
नगर पंचायत फरसगांव प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से “सभी के लिए आवास” के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और अधिक हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


