खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरंग में मवेशी तस्करी का आरोप लगाते हुए सतनामी समाज के पूर्व सरंपच से मारपीट करने वाले आरोपी गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। दोनों को रायपुर एयरपोर्ट से दबोचा गया और माना थाने लाया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, घटना 14-15 मई की रात का मामला है। मवेशी तस्करी का आरोप लगाते हुए ग्राम गुदगुदा के सरपंच बाल कुमार कुर्रे के साथ कथित गौ सेवकों ने गाली दी। इस दौरान मारपीट भी की गई। घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद से सतनामी समाज में बवाल मच गया। 16 मई को आरंग थाना में बड़ी संख्या में समाज के आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक कुमार झा और डीएसपी लंबोदर पटेल सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की थी। जनाक्रोश और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरंग पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट (Acrocity Act) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी गोल्डी शर्मा और उसके साथी अभिजीत शर्मा को अपनी हिरासत में ले लिया।
मामले में डीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि आरंग थाना के सामने एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों की लगातार तलाश जारी थी। तकनिकी सहायता के लिए सायबर सेल और एसीसीयू की टीम से मदद ली जा रही थी। इनपुट्स के आधार पर रायपुर एयरपोर्ट पर भी सतत निगरानी जारी थी। गोल्ड और अभिजीत शर्मा को बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रायपुर के विशेष न्यायलय में आज उन्हें पेश किया जाएगा। डीएसपी पटेल का कहना है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। थाना परिसर में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त के बाहर है। दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ने सतनामी समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और आरंग पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


