खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में बीते महज 5 दिनों के भीतर पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 23 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 73 हजार रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महासमुंद जिले का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकउमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरक्षक चंद्रशेखर साहू के कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
इससे पहले 1 जनवरी को शिवरीनारायण पुल चौक से 2 किलो 20 ग्राम गांजा और 2 जनवरी को बम्हनीडीह क्षेत्र से 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


