खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह आज सुबह 10:30 बजे पीटीएस माना में डायल 112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे नेतानार बस्तर में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर डेढ़ बजे जगदलपुर अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर ढाई बजे बादल अकादमी में शहीदों के परिजनों, सुरक्षाबलों, नक्सल पीड़ितों और समाज प्रमुखों से मुलाकात और चर्चा करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह शाम 4 बजे बस्तर के विकास पर प्रेजेंटेशन देखेंगे। शाम 5:45 बजे बस्तर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लगभग शाम सात बजे बस्तर के संग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह जगदलुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


