खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत एक विशेष सम्मिलन बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 131वें संविधान संशोधन विधेयक जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने के संदर्भ में बुलाई गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस विधेयक के विरोध में खड़े लोगों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करना था। इस दौरान विधेयक के पक्ष में एमआईसी सदस्यों सहित भाजपा के सभी पार्षद खुलकर सामने आए। इन जनप्रतिनिधियों ने विधेयक के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
बैठक के दौरान निगम के पार्षदों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जैसे ही कुछ सदस्यों द्वारा संसद में विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों को महिला हितों का विरोधी बताया गया, इतना सुनने पर कांग्रेसी पार्षद सदन से उठकर बाहर चले गए। दरअसल नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पहल है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जाता है। इस कानून का उद्देश्य देश की आधी आबादी को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी दिलाना और लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करना है। विशेष सत्र में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के महत्वपूर्ण विधेयक का पारित न हो पाना न केवल महिलाओं के अधिकारों के लिए बाधा है, बल्कि यह लोकतंत्र की समावेशी भावना के भी विपरीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण और महिला सशक्तिकरण के लिए एकजुट होने का था। बैठक के अंत में निंदा प्रस्ताव रखा गया जो बहुमत के आधार पर पारित किया गया।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


