खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और सुबह के समय 71 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले 4-5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
22 मार्च को राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


