खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज उत्तरी सीमा से लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। अगले 3 दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट हो सकती है।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे कम तापमान 5.6 अंबिकापुर का दर्ज किया गया। इससे आगे यानी उत्तरी सीमा से सटे क्षेत्रों में तो पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चली।
इन इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 25 दिंसबर तक के लिए कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। रायपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है। इसी प्रकार कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में मध्यम से घना कोहरा छाये सकता है। इन क्षेत्रों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


