खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में उलट-पलट करने वाला सिस्टम अब कमजोर हो गया है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की गुंजाइश बन रही है। सोमवार को रायपुर समेत कई इलाकों के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। यह अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि एक दो स्थानों पर मेघगर्जन की गतिविधि के साथ तेज हवा, वज्रपात और वर्षा होने के आसार हैं। वहीं इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 के बाद केरल पहुंचने की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड और अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना है, जिसमें मॉडल त्रुटि 4 दिन की हो सकती है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


