खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई जारी है। थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है। सुकमा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने गोलापल्ली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई देते हुए मोर्चा संभाला। सुबह से ही घने जंगल और पहाड़ी इलाके में ऑपरेशन तेज हो गया है।सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। इसके साथ ही इलाके में अतिरिक्त बल अलर्ट मोड पर है।
मुठभेड़ के दौरान ही सुकमा पुलिस से नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी मिली है। सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ जारी है। रुक रुककर फायरिंग हो रही है। फिलहाल एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं। जिनकी शिनाख्त भी हो चुकी है। मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।
किस्टाराम एरिया कमेटी के तीन नक्सली ढेर
1. माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत ऐसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी
2. सोढ़ी बंडी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी
3. नुप्पो बजनी एसी एम किस्टाराम एरिया कमेटी महिला नक्सली
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


