खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।हादसे में एक CRPF जवान की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले CRPF के जवान थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। पिछले दिनों वो छुट्टियों पर घर आए थे। उनका एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार रहता है।17 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती पर्व मनाने के लिए वो अपने गांव गए थे। उनके साथ उनका दोस्त उदय पाल भी था। गुरुवार तड़के दोनों बाइक में सवार होकर बिलासपुर आ रहे थे।
करीब तीन बजे कोरबा से लौटते बाइक सवार दोनों तोरवा स्थित लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से उछलकर दोनों गिर गए, जिससे मनीष के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त उदय पाल भी बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा, और उदय पाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


