नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में सुबह का नाश्ता अगर सही और पौष्टिक हो, तो पूरे दिन शरीर को ऊर्जा और ठंडक मिलती है।
विशेषज्ञ शिव कुमार पांडे ने बताया कि प्राचीन समय से चला आ रहा देसी नाश्ता आज भी सबसे कारगर माना जाता है। इसमें मुख्य रूप से काला चना का उपयोग किया जाता है। रात में काला चना पानी में भिगो देने से सुबह तक यह हल्का अंकुरित हो जाता है, जो पोषण से भरपूर होता है।
ऐसे तैयार करें हेल्दी नाश्ता
सुबह इस भीगे या अंकुरित चने में बारीक कटा प्याज, नींबू का रस, काला नमक, धनिया पत्ता और थोड़ा सौंफ मिलाकर सेवन करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हल्के मसाले भी डाले जा सकते हैं। यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देता है। ये गर्मी के दिनों में सेहत का खजाना से कम नहीं है।
सेहत के लिए कई फायदे
उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक नाश्ता न केवल बलवर्धक है, बल्कि रक्तवर्धक भी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की ऊर्जा बनाए रखते हैं और गर्मी के असर को कम करते हैं। नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और थकान भी दूर रहती है।
बदलें अपनी खानपान की आदतें
उन्होंने आगे कहा कि आजकल लोग सुबह के नाश्ते में चाय-बिस्कुट जैसे हल्के और कम पोषण वाले विकल्प चुनते हैं, जो शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं दे पाते। गर्मी के मौसम में ऐसे आहार से बचना चाहिए और पारंपरिक व पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
दिनभर रहेंगे एक्टिव और सुरक्षित
अगर इस तरह का संतुलित और ठंडक देने वाला नाश्ता नियमित रूप से किया जाए, तो यह किसी औषधि से कम नहीं है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ गर्मी से बचाव भी करता है और पूरे दिन आपको तरोताजा बनाए रखता है।
Trending
- बिलासपुर में लेनदेन के विवाद पर सरेआम बेल्ट-डंडों से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेन-देन के विवाद में बिलासपुर में युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला: बेल्ट-लाठियों से पिटाई का वीडियो वायरल
- विष्णु भईया संग रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री निवास में बहनों ने बांधी राखी
- दुर्ग में नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की ठगी, आरोपी इसरार खान गिरफ्तार
- दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे CM साय, रक्षाबंधन की दी बधाई; नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता
- कांकेर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को रफ्तार देने जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र


