खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदवा बानी बाजार पारा अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। और उनके विचारों को याद किया गया।
भाजपा नेता अरविन्द सिंह राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूती देने के साथ-साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की। राजपूत ने बताया कि वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता, कवि और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि सुशासन के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दीपिका विकास रात्रे, उप सरपंच प्रतिनिधि राजेश साहू, सचिव विष्णु सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हिरेन्द्र जायसवाल, गुलाब सिंह राजपूत, ताराचंद जांगड़े, कृष्णा निर्मलकर सहित अन्य उपस्थित रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


