खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से दहल उठी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर पहाड़ी तालाब परिसर में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हुए विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। देखते ही देखते धारदार चाकू निकल आए और तालाब परिसर खून से सन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 से 9 बजे के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। युवकों के बीच पहले गाली-गलौच हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए है, जिसमें युवक सड़क पर गिरते-पड़ते भागते नजर आ रहे हैं। एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर दौड़ता दिखाई देता है, जबकि तालाब परिसर और सड़क पर खून के छींटे साफ देखे जा सकते हैं। इस हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसी के सीने में तो किसी के पेट में गहरी चोट आई है, वहीं एक युवक के बाएं हाथ में गंभीर जख्म बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वह भी सदल बल मौके पर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी जब उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने भी गंभीरता दिखाई। खुद एसएसपी लाल उमेद सिंह अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी ने कुशालपुर मने एक नई पुलिस चौकी खोलने का ऐलान किया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


