खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राठौड़ ने सार्वजनिक जीवन में सदैव समर्पण, सादगी और समाजहित की भावना के साथ कार्य किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राठौड़ का जीवन जनसेवा, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सरल, सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि राठौड़ के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


