खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिला मुख्यलय के समीप औद्योगिक क्षेत्र टेकनार में स्थित अनिशा राइस मिल में आज शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे के आस-पास आग लग गई जिससे राइस मिल के अंदर रखा लाखों का बारदाना एवं फोर्टिफाइड चांवल जलकर खाक हो गया। सुकून की बात यह रही कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है, जिससे मिल मालिक समेत आस-पास के लोगों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक टेकनार में स्थित अनिशा राइस मिल में आज शर्ट सर्किट हो जाने से अचानक मिल में धुंआ उठने लगा। मिल के अंदर कुछ मजदूर सो रहे थे, धुआं एवं आग लगने से एका-एक उनकी नींद खुली तो देखा कि मिल में अंदर जहां भारी तादात में बारदाने रखा हुआ है, वहां आग पकड़ लिया है और लपटें धू-धूकर उठ रही है। माैके पर माैजूद मजदूराें ने फौरन इसकी सूचना मिल मालिक मुनिर खान को दी गई। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड काे दी गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम पंहुचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
राइस मिल के मालिक मुनिर अहमद खान ने बताया कि आगजनी की खबर उन्हें सुबह 4 बजे मिल में काम करने वाले उनके लड़कों ने दी थी। उन्होने कहा कि इस आगजनी में करीब 20 से 25 लाख के नुकसान होने की आशंका है। मिल के अंदर रखा करीब 1 लाख 28 हजार बारदाना पुरी तरह से जल गया है वहीं 5 से 6 टन फोर्टिफाइड चावल भी आगजनी में स्वाहा हो गया है। इसके अलावा थोड़ा बहुत और कुछ सामान जलने की बात मुनिर खान ने कही है। हादसे की रिपोर्ट कोतवाली में कर दी गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर जांच मुआएना कर आगजनी के कारणों का पता लगा रही है।
Trending
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल


