रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुरुवार को एक बयान जारी कर राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी में एक तरफ बिजली कटौती की जा रही है, वहीं मनमाना बिजली बिल भी भेजा जा रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं होता है, जब दो-चार घंटों के लिए बिजली बंद न हो, ग्रामीण इलाकों की स्थिति तो भयावह है।
सुशील शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है, बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर से लेकर गांव तक की जनता जूझ रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी पूरे पांच साल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना का सुचारू संचालन किया, जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं मिला, मगर भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया।
Trending
- सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान
- CM विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- बीजापुर कलेक्टर ने जन चौपाल में जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, युवाओं संग खेला क्रिकेट
- भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- सुशासन तिहार में जनकल्याण का उत्सव
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- कच्चे मकान के दर्द से मिला छुटकारा: प्रधानमंत्री आवास योजना बनी अनीता के परिवार का नया आशियाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


