खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। कांग्रेस कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है। कार्यालय के बाथरूम में लगी नल की टोटियां चोरी कर ली गई है। साथ ही वाशरूम के फ्लश, वाश बेसिन में तोड़फोड़ भी की गई है, जिससे एक लाख रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस कार्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।
जानकारी के मुताबिक, घड़ी चौक के पास स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने कार्यालय के अंदर मौजूद सभी वाशरूम से नल की टोटियां चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने परिसर के अंदर जमकर उत्पात मचाया और वाशरूम में मौजूद वाश बेसिन, फ्लश, पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाया। कार्यालय से चोरों ने लगभग 73 नग नल की टोटी चोरी की है।
इतना ही नहीं जाते समय आरोपियों ने कार्यालय के फर्श पर अंग्रेजी में आई लव अंबिकापुर लिख दिया। सुबह कार्यालय खुलने के बाद जब इस बात की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे थे।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम


