खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अगर आप अपने वाहन के लिए फास्ट-टेग का वार्षिक पास बनवाने या रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। साइबर ठगों ने अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआई) की हुबहू नकली वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने का नया हाईटेक तरीका अपनाया है। बस्तर पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की’ अपील की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) गीतिका साहू ने बताया कि साइबर अपराधी अब गूगल सर्च और एसईओ तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइटों को गूगल सर्च के शीर्ष पर दिखा रहे हैं। आम लोग पहले दिखाई देने वाले लिंक को असली मानकर उस पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से ठगी का खेल शुरू हो जाता है। ये फर्जी वेबसाइटें असली एनएचएआई पोर्टल की तरह ही डिजाइन की गई होती है। फास्ट-टेग का वार्षिक पास या फास्ट-टेग रिचार्ज जैसे कीवर्ड सर्च करते ही कई यूजर इन नकली लिंक पर पहुंच जाते हैं।
साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी विभाग किसी व्यक्तिगत नाम पर भुगतान नहीं मांगता। यदि क्यूआर कोड स्कैन करते समय किसी अन्य व्यक्ति का नाम दिखाई दे तो तुरंत भुगतान प्रक्रिया रोक दें। अधिकारियों ने सलाह दी है कि फास्ट-टेग या टोल पास से जुड़े सभी भुगतान केवल आधिकारिक ऐप या अधिकृत बैंक पोर्टल के माध्यम से ही करें। थोड़ी सी लापरवाही भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। इन फर्जी वेबसाइटों पर फास्ट-टेग एनुअल पास के नाम पर लगभग तीन हजार रुपए का भुगतान करने के लिए कहा जाता है। भुगतान के लिए क्यूआर कोड दिया जाता है। जैसे ही व्यक्ति कोड स्कैन करता है, पैसा सरकारी खाते में जाने के बजाय सीधे साइबर अपराधियों के म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। कई लोग कुछ ही सेकंड में अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं।
साइबर पुलिस ने इससे बचाव के लिए वेबसाइट का यूआरएल काे ध्यान से जांचने की सलाह देते हुए बताया कि, स्पेलिंग में छोटी गलती भी फर्जी होने का संकेत हो सकती है। केवल अधिकृत बैंक या आधिकारिक ऐप के माध्यम से ही फास्ट-टेग बनवाएं या रिचार्ज करें। किसी भी लिंक से भुगतान करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। साइबर ठगी हाेने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें, एवं cybercrime. gov. in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही तुरंत अपने बैंक को सूचित करें, ताकि लेनदेन को रोका जा सके।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


