खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उन्हें मिली सहायता ने उनकी आय को लाखों रूपए तक पहुंचाया है। स्नातक शिक्षित किसान श्री मिश्रा के पास लगभग 02 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में खीरा की उन्नत खेती की शुरुआत की। विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, प्लास्टिक मल्चिंग एवं शेडनेट हाउस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
खेती के दौरान उन्हें विभाग से 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे लागत कम करने में मदद मिली। खीरा फसल से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 175 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने 08 से 12 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में विक्रय किया। इस प्रकार कुल 02 लाख रुपये की आय हुई, जिसमें 70 हजार रुपये लागत निकालने के बाद उन्हें लगभग 1.30 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। किसान श्री मिश्रा ने बताया कि आधुनिक तकनीक और विभागीय सहयोग से खेती अब एक लाभकारी व्यवसाय बन गया है। उन्होंने अन्य किसानों को भी योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें, तो कम क्षेत्र में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


