खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अपने ही परिचित से एटीएम कार्ड और एकाउंट नंबर लेकर लाखों रूपए आनलाइन ट्रांसफर कर लिए। सिविल लाईन पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।श्याम नगर निवासी पवन यादव ने कल शाम सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को सुबह 10 बजे नेताजी होटल चौक स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा में पवन की मुलाकात अपने पुराने परिचित सुनील यादव सुधा सिंह से हुई। दोनों ने उससे कहा कि उनके बैंक का आनलाइन बैंकिंग एप काम नहीं कर रहा है। और उनका कुछ पैसा क्रेडिट होने वाला है अपना एकाउंट नंबर दे सकते हो क्या।
पवन के हामी भरते ही ट्रांजेक्शन के लिए उसका एकाउंट नंबर और एटीएम भी लिया। इसके बाद पवन के एकाउंट से उसकी जानकारी के बिना रकम आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। पवन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318-4,3-5 का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


