खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानगुर में महतारी सदन का लोकार्पण एवं मांझीगुड़ा में दुलारदई मातागुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जगदलपुर विकासखंड के नानगुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महतारी सदन का फीता काटकर अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया। भवन का निर्माण 29 लाख 20 हजार की लागत ने किया गया है। वहीं ग्राम मांझीगुड़ा में कुल 40 लाख 50 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने हल्बी बोली में संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत के महिलाओं को बधाई दी और कहा कि देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाली मातृ शक्ति के लिए सरकार ने महतारी सदन का निर्माण किया है, जिसमें महिलाएं अपने कार्यक्रम का आयोजन इस सदन में कर सकती हैं। महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र के महिला बहनों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही सदन की साफ सफाई की व्यवस्था भी करनी होगी। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना का संचालित कर आर्थिक सहयोग भी दे रही है। जिले में विकास को गति देने के दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाई जा रही है। क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप दुलारदई माता गुड़ी में 20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम मांझी गुड़ा में 300 मीटर नाली निर्माण लागत 9.50 लाख रुपए, सीसी सडक निर्माण लागत 6 लाख रुपए, एवं शेड निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान नानगुर मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास,जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप,जनपद सदस्य शांति बधेल,धंसे भारती, संरपंच रेदू नाग,मंगलसाय बधेल,मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, लखीधर बधेल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलांबर सेठिया,सतीश सेठिया, चंद्रकांत सेठिया, जयमोहन सेठिया, श्रीमती रंजीता,व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


