KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा कार्यवाही एवं सदन की कार्यसूची को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह तथा विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने, विभिन्न विधेयकों एवं शासकीय कार्यों के समय निर्धारण तथा विपक्ष और पक्ष के बीच समन्वय बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए सकारात्मक और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।


