खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे दीनदयाल उपाध्याय चौक में 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे।
यह पहल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी। शाम 5:40 बजे धरसींवा में नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिससे स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कुंवरगढ़ में आयोजित महोत्सव में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रात 9 बजे रायपुर लौटकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।
Trending
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर


