खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुलिस आरक्षी केंद्र में आज 15 इनामी माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
इनमें सबसे बड़ा नाम है विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ बाबनना उर्फ राजन्न, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ 14 अन्य इनामी माओवादियों ने भी हथियार छोड़कर राज्य सरकार की पुनर्वास एवं पुनर्जीवन नीति पर भरोसा जताया है।
बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 14 अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार भी जमा कराए हैं, जिनमें 3 AK-47 राइफल, 2 इंसास राइफल, 4 थ्री-नॉट-थ्री रायफल, 12 बोर सहित अन्य हथियार शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
फिलहाल आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास प्रक्रिया के तहत रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।महासमुंद पुलिस की इस बड़ी सफलता को नक्सल मोर्चे पर एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास की उम्मीद और मजबूत हुई है।
महासमुंद पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार अभियान, संवाद और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रभाव से आज 15 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी को शासन की नीति के तहत पुनर्वास एवं मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। भविष्य में भी नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की जाती है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


