खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई। महासमुंद पुलिस ने अफीम पोस्त डोडा तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा, जिसकी अनुमानित कीमत 2.14 करोड़, 1 पिकअप वाहन (HR46 F 4848), 2 मोबाइल फोन। जिसकी कीमत 2.25 करोड़ बताई जा रही है।
एनएच-53, रेहटीखोल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप को पकड़ा है। जिसमें हरविंदर सिंह (करनाल, हरियाणा), सत्यवान वाल्मीकि (करनाल, हरियाणा) निवासी थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ झारखंड के गुमला से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी, तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
Trending
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय


