खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। विगत 15 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सभी जिलों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत विशेष रूप से अंदरूनी दुर्गम एवं पहाड़ी बसाहटों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को गर्मी के दौरान पेयजल की उपलब्धता हो सके। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें महिला शक्ति भी अहम भूमिका निभा रही है। राज्य शासन द्वारा नियुक्त महिला हैंडपंप तकनीशियन गांव-गांव पहुंचकर न सिर्फ हैंडपंपों की मरम्मत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। यह अभियान ना केवल पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में मददगार साबित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहभागिता और महिला सशक्तिकरण का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बस्तर परिक्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले में 2 से 3 मोबाइल संधारण वाहन तैनात किए गए हैं। इन वाहनों में तकनीकी टीम के साथ जीआई पाइप, रॉड एवं अन्य आवश्यक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हैं, जिससे शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर त्वरित मरम्मत की जा रही है। अभियान के तहत अब तक कुल 1273 हैंडपंपों का सुधार किया जा चुका है, जिसमें बस्तर मंडल में 856 तथा कोंडागांव मंडल में 417 हैंडपंपों की मरम्मत शामिल है। वर्तमान में यह अभियान निरंतर जारी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1916 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीण सीधे सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा सरपंच, सचिव एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा मोबाइल के जरिए भी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही आवश्यकता वाले गांवों एवं बसाहटों में नए नलकूप खनन कर हैण्डपम्प स्थापित किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए पूरे बस्तर संभाग में कुल सात नलकूप खनन वाहन सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


