खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ काली पट्टी बांधकर पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल दुर्ग के समोदा गांव में एक खुलासा हुआ कि वहां पर एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। यह अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार करवा रहा था। विनायक ताम्रकार भाजपा के दुर्ग जिले का किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष है, तथा वर्तमान में वह भाजपा के राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक है।
बिना सरकार के संरक्षण के कोई अफीम की खेती खुलेआम करे यह संभव नहीं है। भाजपा जब से सरकार में आई जुआ, सट्टा, शराब की तस्करी बढ़ गयी, नशे का कारोबार बढ़ गया, सत्ता में बैठे लोग इसको संरक्षण देते है। प्रदेश में कथित सुशासन’ का दावा व ढोंग करने वाली साय सरकार में अपराधी बेखौफ हैं और सरकार के जनप्रतिनिधि केवल विज्ञापनों तक सीमित है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के क्षेत्र और बस्तर सांसद के गृह ग्राम कलचा में हुई नृशंस हत्या भाजपा के कुशासन का पुख्ता प्रमाण है।इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृहमंत्री इस्तीफा दें।
उन्हाेने कलचा हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा जगदलपुर नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में होली मंडई-मेले के दौरान हुई दो युवकों की नृशंस हत्या प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के सुशासन नहीं कुशासन का प्रतीक है। इस मंडई मेले में सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए और रात को यह घटना घटी है। सांसद महेश का यह गृहग्राम है, विधायक व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण देव का यह क्षेत्र है, जो सुरक्षित नहीं है तो पूरे बस्तर की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब से भाजपा की सरकार आई है, बस्तर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। हत्या, लूट और हिंसा की खबरें अब आम हो गई हैं।
इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, पूर्व विधायक रेखचंद जैन,महामंत्री अभिषेक नायडू,सूर्यापानी,संतोष सेठिया,गणेश कावड़े आदि मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


