खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव के द्वारा झंडी दिखाकर दौड़ को आज रविवार सुबह रवाना किया गया। बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 के तहत लालबाग मैदान में मैराथन दाैड़ में शामिल होने पहुंचे धावकों को प्रोत्साहित करने के लिए जुंबा डांस का आयोजन किया गया।
इस जुंबा डांस में बड़ी संख्या में धावक गण के साथ मांझी- चालकी, महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, सहित अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि एवं कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तरआईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मण्डलाधिकारी उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित देश विदेश, प्रदेश और संभाग के धावक शामिल हुये।
इस दौरान मैराथन में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गईं। मैराथन मार्ग पर जगह-जगह धावकों के लिए पेयजल, फल, एनर्जी ड्रिंक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य टीमों की तैनाती भी की गई थी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही मैराथन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नर्तक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने धावकों और दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया। पारंपरिक नृत्य और लोक संस्कृति की झलक ने आयोजन को और भी खास बना दिया। इस सफल आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


