खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के महामंत्री रितेश पटेल ने प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कमजोर कूटनीति के कारण देश में लगातार बढ़ती महंगाई का आरोप लगाया गया। उन्हाेने कहा कि इससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 196 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि पिछले तीन महीनों में कुल 525 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। भाजपा सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता के मुद्दों के प्रति बेपरवाह है और आर्थिक संकट से जूझ रही जनता की अनदेखी कर रही है।
रितेश पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सर्वाधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज घटाने के सरकार के प्रचार को भ्रामक बताया। वास्तविकता यह है कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, और कई स्थानों पर यह बढ़ोतरी 4 रुपये तक दर्ज की गई है। एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रही है। खाद्य तेल, दूध और मावा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। उन्हाेने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर, जो कभी 400 रुपये में उपलब्ध था, अब 1000 रुपये तक पहुंच गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1580 रुपये से बढ़कर 1691 रुपये हो गए हैं।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


