खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सल प्रभावित बस्तर में सुरक्षा का मोर्चा संभालने वाले केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में 170 बटालियन हेडक्वार्टर में रेड क्रॉस के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में तैनात 14 सीआरपीएफ बटालियन के करीब 250 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संदेश दिया।
बीजापुर के 170 बटालियन मुख्यालय में आयोजित इस रक्तदान शिविर में जवानों का उत्साह देखने लायक रहा। जिले में तैनात 14 बटालियन के लगभग 250 जवानों ने एकजुट होकर रक्तदान किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा के साथ रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी भी शामिल हुए और उन्होंने जवानों के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित होते हैं।
सीआरपीएफ के डीआईजी बी एस नेगी ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल अपना 87 वां स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें रक्तदान शिविर को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में तैनात सभी 14 बटालियन के जवानों ने इसमें भाग लेकर रक्तदान किया है। डीआईजी ने कहा कि बस्तर में जवान जहां एक ओर नक्सलियों से मुकाबला करते हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद नागरिकों के लिए रक्तदान कर मानवता की सेवा का भी परिचय देते हैं। रेड क्रॉस से नरवेद सिंग, परमेश्वर स्वस्थ विभाग से प्रेम हइला , मुकेश के सहयोग से हुआ।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


