खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला ने गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ के आगे सच्चाई सामने आ गई।
मामला 19 अप्रैल को सामने आया, जब मृतक बच्चे के पिता बोधसाय मंझवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को वह जंगल गया था और घर पर पत्नी व दोनों बच्चे थे। लौटने पर घर खाली मिला। बड़ी बेटी ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई को जंगल की ओर ले गई है। अगले दिन महिला अकेली लौटी, लेकिन बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद 18 अप्रैल की रात जंगल में खून के निशान मिले और पास की खाई से मासूम का शव बरामद हुआ। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गई।
आरोपी ने स्वीकार किया कि गुस्से में उसने बच्चे को जमीन पर पटककर पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ई-साक्ष्य, वीडियो बयान और पत्थर जब्त कर 27 वर्षीय सोनमती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस। वैज्ञानिक जांच से दोषी को सजा दिलाएंगे। यह घटना इलाके को झकझोर गई।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


