खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुष्कर्म के आरोपी के अवैध कब्जे पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है।
मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना का है, जहां नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन शासकीय जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे।
नगर निगम द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई। इसके बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की। मकान में रखी सामग्री को जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया और बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


