खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम लोगों का सभी विकासखण्ड में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर टी बी स्क्रीनिंग किया जा रहा है साथ में टी बी मुक्त भारत अभियान की जानकारी, टी बी के लक्षण,उपचार,बचाव की संपूर्ण जानकारी उच्चोखिम लोगों को साझा किया जा रहा है।
इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान तहत 8 अप्रैल को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला बेमेतरा के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ बी एल राज , जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे जिला कार्यक्रम समन्वयक सुश्री संपत्ति बंजारे के साथ नवागढ़ विकासखण्ड बीएमओ , बीपीएम के नेतृत्व में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से नवागढ़ विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंधियार खोर एवं जेवरा एन में शिविर आयोजित कर उच्च जोखिम समूहों का पहचान किया गया इस उच्चजोखिम समूह से 174 लोगों का अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से निःशुल्क एक्स-रे किया गया, तथा 4 लोगों का जो संदेहास्पद था उनका स्पूटम अत्याधुनिक ट्रू – नाट मशीन से जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कराया गया । इस टी बी मुक्त अभियान शिविर में नवागढ़ विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग से सभी स्टाफ, मितानिन , द्वारा पूर्व से ही लोगों को टीबी के अभियान की संपूर्ण जानकारी घर-घर सर्वे कर दी गई एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया । जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिले से यशवंत भारद्वाज डीपीपीएमसी, नवागढ़ से प्रमोद साहू सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,द्वारा पूरी जिम्मेदारी से टीम गठित कर शिविर का आयोजन किया गया। साथ में जिला चिकित्सालय से रेडियोग्राफर मोहम्मद जावेद मंसूरी द्वारा अत्याधुनिक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन ऑपरेट किया गया ,साथ में किशन चेलक सीएचओ,अमित मनहर,मोहन यादव, आरएचओ,दीप निराला जेएसए,मितानिन एवं ग्रामीण जन अधिक संख्या में उत्साहित होकर उपस्थित रहें,शिविर में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्यो का सफल क्रियान्वयन किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


