खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले की केंद्रीय जेल में बंद हत्या (धारा 302) के मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की कैदी का नाम विनय प्रताप सिंह (35) है। वह दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। मामले की सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था।
जेल प्रशासन के अनुसार, विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिस कारण जेल अस्पताल में उसका नियमित इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों की निगरानी में उसे दवाइयां दी जा रही थीं और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता था। जेल प्रशासन का दावा है कि कैदी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने के अनुसार बीते दिन सुबह अचानक कैदी की हालत गंभीर हो गई। लो शुगर के चलते उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेते हुए उसे रायपुर रेफर किया। एम्बुलेंस के जरिए कैदी को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया।
जेल अधीक्षक के मुताबिक, रायपुर से सूचना मिली कि इलाज के दौरान विनय प्रताप सिंह की मौत हो गई है। इस खबर के मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Trending
- किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
- ईंधन की किल्लत से फूटा गुस्सा: कोंडागांव-अमरावती मार्ग पर ग्रामीणों का जोरदार चक्काजाम, 2 घंटे ठप रहा आवागमन
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षों में केंद्र की योजनाओं काे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ- किरण देव
- बस्तर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 15 किलो से अधिक गांजे के साथ स्कूटी सवार दो तस्कर गिरफ्तार
- पानी की समस्या से मिली राहत, बैगा बसाहट कोहकाझोरी में स्थापित हुआ नया हैंडपंप
- श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ के गौरव: शौर्य चक्र विजेताओं से मिले गृहमंत्री विजय शर्मा, निवास पर हुआ आत्मीय संवाद
- केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


