नई दिल्ली। तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री लगभग तय है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को CPI और CPI(M) ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। सूत्रों का दावा है कि विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) भी विजय को समर्थन देने को तैयार है।
TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में बहुमत के लिए 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही TVK को समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के पास 2-2, कुल 6 विधायक हैं।
ऐसे में TVK को सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है। इस बीच, TVK चीफ विजय ने आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी वे राज्यपाल से मिले थे।
6 मई को विजय ने आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन तब उनके पास सिर्फ 113 विधायकों का समर्थन था। 7 मई को राज्यपाल ने विजय से कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाने के बाद भी वे उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


