Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब

    July 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
    • गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
    • सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
    • श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जमीन के मुआवजे के लिए पोते ने की दादा की हत्या, 2 साल बाद ‘गुप्ती’ के साथ धराया आरोपी
    बस्तर

    जमीन के मुआवजे के लिए पोते ने की दादा की हत्या, 2 साल बाद ‘गुप्ती’ के साथ धराया आरोपी

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 3, 2026No Comments40 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में दाे वर्ष पहले 14 जनवरी 2024 की रात हुए अंधे कत्ल की गुत्थी बचेली पुलिस ने सुलझा ली है। जमीन मुआवजे की रकम हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले से बचने के लिए आराेपी राकेश तेलाम ने अपने दादा बुधरू तेलाम की गुप्ती से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम को गिरफ्तार कर हत्या में उपयाेग किये गये गुप्ती जब्त कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आराेपी काे जेल दाखिल कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने बताया कि आरोपी को सीजेएम न्यायालय दंतेवाड़ा में आज पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
    इस मामले में 15 जनवरी 2024 को आयतुपारा नेरली निवासी राजू तेलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 14 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे अचानक बिजली चली गई। उसी दौरान उसकी मां सन्नी तेलामी ने आवाज लगाई कि “तुम्हारे बाबा को कोई मारकर भाग रहा है।” राजू घर से बाहर निकला तो देखा कि उसके घर के लकड़ी के गेट को तार से बांध दिया गया था। पास में उसके भाई भीमा के घर का गेट भी रस्सी से बंधा मिला। किसी तरह रस्सी और तार हटाकर वे लोग मां के घर पहुंचे तो बुधरू तेलाम परछी में खाट पर खून से लथपथ पड़े थे। सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी। उन्हें तत्काल गांव के सरपंच और कोटवार की मदद से एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, जांच के दौरान पता चला कि ग्राम नेरली की संयुक्त खाते की जमीन, जिसमें बुधरू तेलाम समेत परिवार के अन्य सदस्य खातेदार थे, वर्ष 2023 में एनएमडीसी लिमिटेड की बैलाडिला से नगरनार तक स्लरी पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल और जल पाइपलाइन बिछाने के लिए अधिग्रहित की गई थी। सितंबर 2023 में जमीन का मुआवजा जारी हुआ। जांच में सामने आया कि राकेश तेलाम ने अपने दादा बुधरू, भीमा और जोगा को मृत बताकर मां और भाई को साथ ले जाकर चेक लिया और उसे अपने एसबीआई खाते में जमा कर दिया। इसकी जानकारी बुधरू और उनके बेटों भीमा और राजू को हो गई थी। पुलिस के अनुसार राकेश को आशंका थी कि वह फर्जी तरीके से पहली किस्त लेने के मामले में फंस सकता है, और बाकी मुआवजा भी हाथ से निकल सकता है। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। सकें।
    इसके बाद पास के ट्रांसफार्मर का स्विच निकालकर इलाके की बिजली बंद कर दी। फिर बुधरू के घर पहुंचकर सोए हुए अवस्था में गुप्ती से सिर पर 2-3 वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 14 जनवरी 2024 की रात 11 से 12:30 बजे के बीच राकेश घर से निकला। उसने पहले मृतक के दोनों बेटों के घर के गेट रस्सी और तार से बांध दिए ताकि वे बाहर न निकल सकें। इसके बाद पास के ट्रांसफार्मर का स्विच निकालकर इलाके की बिजली बंद कर दी। फिर बुधरू के घर पहुंचकर सोए हुए अवस्था में गुप्ती से सिर पर 2-3 वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। लगातार जांच और पतासाजी के बाद 2 मार्च 2026 को पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम (26) निवासी आयतुपारा नेरली, थाना बचेली को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गुप्ती जब्त की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 14 करोड़ों की ठगी के 5 आराेपित गिरफ्तार

    July 9, 2026

    भगवान श्रीजगन्नाथ का दर्शन वर्जित-अनसर काल जारी रहेगा 15 जुलाई तक

    July 9, 2026

    लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी

    July 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,367

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,330

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,253
    Don't Miss
    रायपुर

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब

    By Khabar WorldJuly 9, 20263

    एक करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं निगम आयुक्त संबित…

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

    July 9, 2026

    गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब

    July 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

    July 9, 2026

    गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा

    July 9, 2026

    सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 9, 2026

    लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव

    July 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.