खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8-8 लाख की इनामी दो नक्सलियों जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे और सोनी उर्फ माड़वी कोसी ने रक्षित आरक्षी केंद्र सुकमा में आज मंगलवार काे बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी आनंद राजपुरोहित और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने इनके पास से जंगल में छिपाकर रखे गये डंप 10 लाख नगद और इंसास, एलएमजी, एके 47, 303 जैसे राइफल बरामद किया है। ये नक्सल कैडर केकेबीएन डिवीजन (ओडिशा) में सक्रिय रहे हैं। सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और सघन सर्चिंग अभियान ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है । जंगलों में छिपाए गए हथियार और नगद रूपये अब उनके लिए सुरक्षा नहीं, बल्कि बोझ बन गए हैं। यही कारण है कि नक्सलियाें के लगातार आत्मसमर्पण की संख्या बढ़ रही है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा में माओवादी संगठन अब लगभग समाप्त हो चुका है,आज सुकमा का नक्सल मुक्त होना केवल सुरक्षाबलों की जीत नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्हाेने कहा कि 31 मार्च 2026 का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया है। नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प की अंतिम तिथि पर सुकमा ने वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसका इंतजार वर्षों से था। अब सुकमा जिला नक्सलमुक्त हो चुका है, ये सिर्फ एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उन अनगिनत जिंदगियों की जीत है, जिन्होंने भय से निकलकर भरोसे की राह चुनी। जिला पुलिस सुकमा और सुरक्षाबलों के लगातार सर्चिंग अभियान, रणनीति और जनसहयोग ने मिलकर वह कर दिखाया, जो कभी असंभव माना जाता था।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


