खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पूर्व बीजेपी विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उनका इलाज भी जारी था।
जागेश्वर राम भगत न केवल राजनीति में सक्रिय रहे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे वनवासी कल्याण आश्रम की सरहुल समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत थे और आदिवासी समाज के उत्थान एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करते रहे। उनके निधन से क्षेत्र में एक अनुभवी और लोकप्रिय जननेता की कमी महसूस की जा रही है।
उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल बन गया है। कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। जशपुर सहित आसपास के इलाकों में लोग उन्हें एक सरल, सहज और समाजसेवी नेता के रूप में याद कर रहे हैं।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


