खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की पखांजूर पुलिस ने अवैध गांजा सप्लाई व बिक्री करने वाले एक आरोपी अभय दास को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 2.368 किलो अवैध मादक पादर्थ गांजा जप्त किया गया। कांकेर एसपी निखिल राखेचा की पहल पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उजियारा’ प्रारंभ किया गया है। ‘ऑपरेशन उजियारा’ अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पखांजूर क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 19 बीआर 2953 के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते महाराष्ट्र से पखांजूर होते कापसी की ओर आने वाला है, मुखबीर से मिली सूचना पर ग्राम माटोली चौक मेनरोड पखांजूर की घेराबंदी कर एक आरओपी अभय दास पिता जदु दास उम्र 33 वर्ष ग्राम छोटेकापसी छोटेपारा थाना पखांजूर को पकड़कर बजाज पल्सर मोटर सायकल की डिक्की को जांच करने पर 2.368 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस की धारा- 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
कांकेर पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यहां दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
Trending
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे


